Site icon OmExpress

जीएसटी को लेकर व्यपारियो हो रही परेशानियों पर मीटिंग 26 फरवरी को

बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल में पिछले दिनों गुजरात में जीएसटी अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार एवं सरकार द्वारा असीमित रूप से जीएसटी अधिकारियों को अधिकार के विरोध में एक मीटिंग का आयोजन किया गया इसमें व्यापारियों ने सरकार द्वारा जीएसटी अधिकारियों को अश्मित अधिकार देने को व्यापारियों के अहित में माना गया जीएसटी अधिकारी अपने असीमित अधिकारों का उपयोग करते हुए व्यापारियों को टेक्सलेट भरना रिटर्न लेट वरना मिसमैच आदि अन्य कई असीमित अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए व्यापारियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं एवं उनको परेशान किया जा रहा है इसके विरोध में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने कैट का समर्थन करते हुए 26 फरवरी को 2:00 बजे तक बीकानेर के समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठानों को एवं औद्योगिक प्रतिष्ठान को बंद रखने का निवेदन किया गया आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रमेश पुरोहित ने की जो कि राजस्थान प्रदेश (सीएटी )के महासचिव भी है अन्य सदस्यों में उपाध्यक्ष हेतराम गॉड अनिल कुमार सोनी सचिव वेदप्रकाश अग्रवाल संगठन सचिव ईश्वरचंद बोथरा कोषाध्यक्ष मनोज सोलंकी अन्य सदस्यों में मक्खन लाल अग्रवाल विपिन मुसरफ सचिन भाटिया सतीश पुरोहित सुशील शर्मा गोविंद सिंह कच्छावा आदि सदस्यों ने भाग लिया।

Exit mobile version