– 6 पर कार्रवाई कर 60 हजार जुर्माना वसूला..

जोधपुर,।राज्य सरकार ने ग्रीन आतिशबाजी की अनुमति दी है, लेकिन जोधपुर के बाजार में प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री जोरों पर है। जोधपुर के विभिन्न मार्केट में धडल्ले से प्रतिबंधित आतिशबाजी की बिक्री हुई है। इधर आम जनता ने ग्रीन आतिशबाजी की जानकारी के अभाव में प्रतिबंधित आतिशबाजी खरीदने पर जोर रखा। कोरोना के बाद इस दिवाली पर लोगों में आतिशबाजी के प्रति उत्साह ज्यादा नजर आया। शहर भर में पूरी रात जम कर आतिशबाजी हुई। इधर पुलिस भी सरकारी आदेशों की पालना करवाती नजर आई।

त्योहार के मौके पर पुलिस ने शहर भर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त की। साथ ही प्रतिबंधित आतिशबाजी पर नजर रखते हुए बिक्रि करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। प्रतिबंधित आतिशबाजी की रोकथाम के लिए पुलिस को पटाखों की अस्थाई दुकानों पर सघन जांच व सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

जोधपुर पुलिस ने गुरुवार को दीपावली के दिन दो आतिशबाजी विक्रेता पर कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपए जुर्माना वसुला है। पुलिस ने सदर बाजार थाना क्षेत्र व शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में दो विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई कर दोनो से 10-10 हजार रुपए की वसुली कि है। पुलिस ने बुधवार को छोटी दीपावली के दिन भी 6 स्थानों पर कार्रवाई कर 60 हजार रुपए जुर्माना के रुप में वसुले। इस मामले में 4 एफ आइ आर भी दर्ज की है।

दीपावली पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त।
दीपावली पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त।
पुलिस कमिश्नर जोस मोहन के निर्देश पर कमिश्नरेट के सम्पूर्ण क्षेत्र में आतिशबाजी बिक्री की अस्थाई दुकानों की जांच की जा रही है। राज्य सरकार ने रात आठ से दस बजे तक ही ग्रीन आतिशबाजी की छूट दी है। इसकी पालना के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। इनकी पालना के लिए पुलिस ने पटाखों की बिक्री करने वाली अस्थाई दुकानों की जांच की। अवैध व प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री करने पर सदर बाजार थाना पुलिस ने पांच, चौहाबो थाना पुलिस ने दो, रातानाडा, उदयमंदिर व शास्त्रीनगर में एक-एक कार्रवाई की गई। सदर बाजार थाना पुलिस ने प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री करने पर पांच दुकानदारों से पचास हजार रुपए, उदयमंदिर थाना पुलिस ने एक व्यापारी से दस हजार रुपए जुर्माना वसूला। चौहाबो थाने में दो और रातानाडा व शास्त्रीनगर थाने में एक-एक एफआइआर दर्ज की गई।