सुधांशु कुमार सतीश

आबू रोड (राजस्थान) 8 फरवरी ।
झारखण्ड की राज्यपाल द्रोपदी मूर्मू दो दिवसीय दौरे पर 8 फरवरी को रात्रि आबू रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान आयेगी।
9 फरवरी को ब्रह्माकुमारीज संस्था के शिक्षा प्रभाग द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में भाग लेगी। इसके बाद वे उदयपुर के लिए रवाना हो जायेंगी।
कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल द्रोपदी मूर्मू उदयुपर में सायं 5.30 बजे एयरपोर्ट आयेगी। इसके पश्चात वे सडक़ मार्ग से रात्रि 8 बजे ब्रह्माकुमारीज संस्था के शांतिवन पहुंचेगी। रात्रि विश्राम के बाद वे 9 फरवरी को प्रात: 7 बजे आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इसके पश्चात वे 10 बजे से कान्फ्रेस हॉल में आयेाजित युवाओं के दीक्षांत समारोह में भाग लेगी। इसके साथ ही संस्था प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी तथा संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी से भी मुलाकात करेगी। इस दीक्षांत समारोह में मूल्य एवं आध्यात्मिकता की शिक्षा की पढ़ाई कर रहे युवाओं को भी मूल्यनिष्ठ समाज की स्थापना के लिए प्रेरित करेंगी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा भाग ले रहे है।

You missed