Site icon OmExpress

डेसर्ट फेस्टिवल: जैसलमेर में मरु महोत्सव आगाज़

जैसलमेर का जगप्रसिद्ध मरु महोत्सव आज शुरू हो गया। 6 से 9 फरवरी तक चलने वाले महोत्सव का पहला दिन रोचक प्रतियोगिताओं से सराबोर रहा। पहले दिन गुरुवार को पोकरण मुख्यालय पर हुए आयोजनों की धूम रही। यहाँ के पोकरण में 11 वर्ष बाद मरु महोत्सव के तहत कार्यक्रम हुए।
देश प्रदेश के मशहूर लोक कलाकारों स्थानीय कलाकारों तथा स्कूली बालिकाओं के कार्यक्र्रमों ने समा बांध दिया । रोचक प्रतियोगिताओं में भरत बोहरा मिस्टर पोकरण तथा गुंजन मिस पोकरण चुनी गई।अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद ने गुरुवार को पोकरण में गांधी चौक पर हरी झंडी दिखाकर मरु महोत्सव की शोभा यात्रा का आगाज किया। मंगल कलश लिए बालिकाओं ने उनका स्वागत किया। शोभायात्रा में कच्छी घोड़ी, कालबेलिया, गैर आदि नृत्य समूह, लोक कलाकार वाद्यों के धुन पर थिरके ।उपनिदेशक पर्यटन भानु प्रताप के निर्देशन में मेले को यादगार बनाने की तैयारियां की गई है। पूरा जैसलमेर रोशन है। आज पुरुषों और महिलाओं में कबड्डी, रस्साकशी, मटका दौड़ आदि प्रतिस्पर्धाएं हुई।

Exit mobile version