Site icon OmExpress

तेरापंथ धर्म संघ के मर्यादा महोत्सव तहत कार्यक्रमों का हुवा आयोजन

बीकानेर (ओम एक्सप्रेस) । गंगाशहर स्थित शांति निकेतन प्रांगण में तेरापंथ धर्म संघ के मर्यादा महोत्सव के दूसरे दिन महिला मंडल द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि मंगलाचरण, नाट्य प्रस्तुति, गीतिका द्वारा महिला मंडल व कन्या मंडल द्वारा भावाभिव्यक्ति दी गई। शासनश्री साध्वीश्री बसंतप्रभाजी और प्रतिभाश्रीजी ने मर्यादा और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षा ममता रांका ने परिवार में मर्यादा की कितनी महत्ता है इस पर प्रकाश डाला। संचालन सीमा बोथरा ने किया।

Exit mobile version