

– दीपावली पर घर जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे (indian railway) ने त्योहारी ट्रेन (festival train) शुरू करने की घोषणा कर दी है। इनमें से कुछ त्योहारी ट्रेन (festival train) 10 अक्टूबर से शुरू की जा रही है। मजे की बात है कि सभी गाड़ियां नियमित नम्बर से चलाई जा रही है। अर्थात ये गाड़ियां स्पेशल नहीं है। इसका अर्थ है कि भारतीय रेलवे अब पटरी पर लौट रहा है। त्योहारी रेलगाड़ी (festival train)शुरू होने से दीपावली पर घर जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
गाड़ी संख्या 12171-12172 लोकमान्य तिलक से हरिद्वार एसी एक्सप्रेस द्वि-साप्ताहिक
गाड़ी संख्या 22121-22122 लोकमान्य तिलक से लखनउ एसी एक्सप्रेस साप्ताहिक
गाड़ी संख्या 22123-22124 अजनी से पुणे एसी एक्सप्रेस साप्ताहिक
गाड़ी संख्या 22125-22126 नागपुर से अमृतसर एसी एक्सप्रेस साप्ताहिक
गाड़ी संख्या 12519-12520 कामख्या से लोकमान्य तिलक एसी एक्सप्रेस साप्ताहिक
गाड़ी संख्या 12551-12552 कामख्या से यशवन्तपुर एसी एक्सप्रेस साप्ताहिक
गाड़ी संख्या 12493-12494 निजामुद्दीन से पुणे एसी एक्सप्रेस साप्ताहिक
गाड़ी संख्या 22411-22412 आनंद विहार से नहरलागुन एसी एक्सप्रेस साप्ताहिक
गाड़ी संख्या 22461 -22462 नई दिल्ली से कटरा एसी एक्सप्रेस प्रतिदिन
गाड़ी संख्या 14805-14806 बाड़मेर से यशवन्तपुर एसी एक्सप्रेस साप्ताहिक
गाड़ी संख्या 12773-12774 सिकंदराबाद से शालीमार एसी एक्सप्रेस साप्ताहिक
गाड़ी संख्या 12775-12776 लिंगमपल्ली से काकीनाड एसी एक्सप्रेस त्रि-साप्ताहिक
गाड़ी संख्या 12783-12784 सिकंदराबाद से विशाखापत्तनम एसी एक्सप्रेस साप्ताहिक
गाड़ी संख्या 22807-22808 संतरागाच्छी से चेन्नई एसी एक्सप्रेस द्वि-साप्ताहिक
गाड़ी संख्या 22863-22864 हावड़ा से यशवन्तपुर एसी एक्सप्रेस साप्ताहिक
गाड़ी संख्या 20601-20602 चेन्नई से मदुरै एसी एक्सप्रेस त्रि-साप्ताहिक
गाड़ी संख्या 22903-22904 बान्द्रा से भुज एसी एक्सप्रेस त्रि-साप्ताहिक
गाड़ी संख्या 22805-22806 भुवनेश्वर से आनंद विहार एसी एक्सप्रेस साप्ताहिक
गाड़ी संख्या 12281-12282 भुवनेश्वर से नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस साप्ताहिक
गाड़ी संख्या 12263-12264 निजामुद्दीन से पुणे एसी दुरंतों द्वि-साप्ताहिक
गाड़ी संख्या 12221-12222 हावड़ा से पुणे एसी ए दुरंतों द्वि-साप्ताहिक
गाड़ी संख्या 12269-12270 चेन्नई से निजामुद््दीन एसी दुरंतों द्वि-साप्ताहिक
गाड़ी संख्या 20503-20504 डिब्रुगढ़ से नई दिल्ली राजधानी साप्ताहिक
गाड़ी संख्या 20505-20506 डिब्रुगढ़ से नई दिल्ली राजधानी द्वि साप्ताहिक
गाड़ी संख्या 12953-12954 मुम्बई से निजामुद्दीन राजधानी प्रतिदिन
गाड़ी संख्या 12247-12248 बान्द्रा से निजामुद्दीन युवा एक्सप्रेस साप्ताहिकगाड़ी संख्या 12028-12027 बेंगलूरू से चेन्नई शताब्दी मंगल को छोड़ छह दिन
गाड़ी संख्या 12009-12010 मुम्बई से अहमदाबाद शताब्दी रवि को छोड़ छह दिन
गाड़ी संख्या 12243-12244 चेन्नई से कोयम्बटूर शताब्दी मंगल को छोड़ छह दिन
गाड़ी संख्या 12001-12002 नई दिल्ली से हबीबगंज शताब्दी प्रतिदिन
गाड़ी संख्या 12011-12012 नई दिल्ली से अमृतसर शताब्दी प्रतिदिन
गाड़ी संख्या 12017-12018 नई दिल्ली से देहरादून शताब्दी प्रतिदिन
गाड़ी संख्या 12029-12030 नई दिल्ली से अमृतसर शताब्दी गुरू को छोड़ छह दिन
गाड़ी संख्या 12019-12020 हावड़ा से रांची शताब्दी रवि को छोड़ छह दिन
गाड़ी संख्या 22439-22440 नई दिल्ली से कटरा वन्दे भारत मंगल को छोड़ छह दिन
गाड़ी संख्या 12985-12986 जयपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर प्रतिदिन
गाड़ी संख्या 12932-12931 अहमदाबाद से मुम्बई डबल डेकर रवि को छोड़ छह दिन
गाड़ी संख्या 22625-22626 चेन्नई से बेंगलूरू डबल डेकर प्रतिदिन
गाड़ी संख्या 22707-22708 विशाखापत्तनम से तिरूपति डबल डेकर त्रि साप्ताहिक


– आज से ट्रेन छूटने के 5 मिनट पहले तक होगा रिजर्वेशन, यात्रियों को मिलेगी राहत
भारतीय रेलवे आज से एक नया नियम लागू करने जा रहा है जो कि यात्रियों की सुविधा के लिए लागू किया जाएगा। अब ट्रेन छूटने के पांच मिनट पहले तक कंफर्म बर्थ मिल सकेगी।
भारतीय रेलवे इस कदम से किसी भी स्टेशन से ट्रेन छूटने के पांच मिनट पहले तक कंफर्म बर्थ उपलब्ध हो सकेगी। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर यानि ऑफलाइन और ऑनलाइन तरीके से ट्रेन का कंफर्म टिकट लिया जा सकेगा। रेलवे की इस सुविधा से ऐसे लोगों को खासी मदद मिलेगी जिन्हें किसी विशेष या आपात स्थितियों में ट्रेन से यात्रा करना पड़ रही है। खाली रहने पर हर ट्रेन में 120 से अधिक यात्रियों को यह सुविधा मिल सकती है।


रेलवे आज से रिजर्वेशन के दो चार्ट बनाएगा। पहला चार्ट स्टेशन से ट्रेन के छूटने के समय से आधा घंटे पहले बनाया जाएगा। दूसरा चार्ट पहले चार्ट की अवधि से ट्रेन छूटने के पांच मिनट पहले तक शेष बची हुई सीटों के लिए टिकट दिया जाएगा। दरअसल, पहले इस सुविधा के लिए टिकट रेलवे के काउंटर से ही मिलते थे लेकिन अब ये ऑनलाइन भी बुक किए जा सकेंगे। रेलवे ने पैसेंजर्स की सुविधा के लिए ये कदम उठाया है।
