Site icon OmExpress

त्योहार किसी का हो, हिंदुओं पर पत्थरबाजी रिवाज हो गया : गिरिराज

जोधपुर हिंसा पर बोले राजस्थान सरकार खुद पत्थर फिंकवा रही

यही घटना यूपी या फिर एमपी में होती तो इलाज हो गया होता

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

नई दिल्ली : ईद के मौके पर जोधपुर में हुई हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि त्योहार चाहे हिंदुओं का हो या उनका, हिंदुओं पर पत्थर से हमला रिवाज हो गया है। सरकार अगर राजस्थान की तरह सेक्युलर हो तो उनका प्रदर्शन और निखर जाता है। यही घटना उत्तर प्रदेश या फिर मध्य प्रदेश में हुई होती तो अभी तक इलाज हो गया होता, लेकिन यहां तो राजस्थान सरकार द्वारा ही पत्थर फ़िकवाए जा रहे है। बता दें कि जोधपुर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की प्रतिमा पर इस्लामिक झंडा लगा दिया था। इसका हिंदू समुदाय के कुछ लोगों ने विरोध किया था, जिसे लेकर विवाद बढ़ गया। उनका आरोप था कि भगवान परशुराम की जयंती पर लगाए गए भगवा झंडे को हटाकर इस्लामी ध्वज लगा दिया गया। इसके बाद दोनों समुदायों के लोग बड़ी संख्या में आमने-सामने आ गए और हिंसक झड़प शुरू हो गई। जिसके बाद नगर के दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Exit mobile version