Site icon OmExpress

त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र बकरी चुराते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार

सुपौल – बिहार ।जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के करमनियां वार्ड न.- 5 में मंगलवार को लोगों ने एक बकरी चोर को रंगेहाथ दबोच लिया। हालांकि भागने के दौरान चोर अपनी स्कूटी बाइक से सड़क पर लगे ब्रेकर के चपेट में आकर बुरी तरह से जख्मी भी हो गया।जिसे स्थानीय पुलिस बल के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया।गिरफ्तार बकरी चोर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के वार्ड न.6 नरपतपट्टी गांव निवासी स्व. एडमिन स्ट्रांग का 30 वर्षीय पुत्र रोबिन स्ट्रांग बताया जा रहा है ।

जानकारी के अनुसार गांव के देवो यादव की बकरी को उसी के घर सामने से स्कूटी बीआर 50 एन 7062 से चुरा कर भाग रहा था।इसी क्रम में ग्रामीणों के द्वारा खदेड़ने पर पतर्घट्टी गांव में बकरी चुरा कर भाग रहे स्कूटी सवार चोर सड़क पर बने ब्रेकर की चपेट में आ गया और दुर्घटना ग्रस्त हो गया।इस बाबत थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि बकरी चोर को रंगेहाथों पकड़ा गया है जो जख्मी अवस्था में था जिसे प्राथमिक इलाज के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Exit mobile version