हर्षित सैनी
रोहतक, 2 मार्च। कुछ युवा ऐसा काम कर जाते हैं जिससे उन्हें नाम के साथ पहचान भी मिलती है। ऐसे ही निकटवर्ती गांव सुंडाना के एक कृषक परिवार में जन्मे दीपक ढाका ने इंडियन पुलिस गेम्स में कांस्य पदक जीतकर अपने गांव का नाम रोशन किया है।
मधुबन में आयोजित इन खेलों में दीपक ढाका ने 86 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती में कांस्य पदक हासिल किया है। यही नहीं, दीपक ने पिछले इंडियन पुलिस गेम्स में भी रजत पदक हासिल किया था।

वहीं वह भारत कुमार का टाईटल भी जीत चुका है।
दीपक ढाका की इस उपलब्धि से उनके गांव सुंडाना में खुशी का माहौल है। उनके पिता ओमप्रकाश व कोच रणबीर ढाका व अशोक ढाका ने बताया कि दीपक शुरू से ही मेहनती रहा है। उसने इन पदकों के लिए कुश्ती में खूब पसीना बहाया है।

You missed