Site icon OmExpress

दूसरे राज्यों से ऑक्सीजन आपूर्ति प्रबंधन के लिए लगाए वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी

जयपुर।प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने रविवार को तीन वरिष्ठ आईएएस और तीन वरिष्ठ आईपीएस आईजी स्तर के अधिकारियों को बाहरी राज्यों के ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन आपूर्ति का प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पश्चिम बंगाल के बर्नपुर ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन आपूर्ति प्रबंधन का जिम्मा आईएएस अभिमन्यु कुमार और आईपीएस आईजी सुष्मित विश्वास को सौंपा है।
उड़ीसा के कलिंगानगर से ऑक्सीजन आपूर्ति प्रबंधन का जिम्मा आईएएस पूर्ण चंद्र किशन और आईपीएस आईजी बिपिन कुमार पांडेय को सौंपा है।

जबकि गुजरात के जामनगर प्लांट से ऑक्सीजन आपूर्ति प्रबंधन की जिम्मेदारी आईएएस अधिकारी कुमार पाल गौतम और आईपीएस आईजी भूपेन्द्र साहू को सौंपी गई है।
कार्मिक विभाग ने आरएएस अधिकारी बाबूलाल गोयल, पुष्करराज शर्मा और अनुपम कायल की सेवाएं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव को सौंपी हैं। गौरतलब है कि राज्य सरकार की ओर से कोविड प्रबंधन के तहत कोरोना की रोकथाम, नियंत्रण, ऑक्सीजन प्रबंधन, वॉर रूम और देश विदेश से जरूरी उपकरणों की खरीद के लिए लगातार आरएएस, आरपीएएस, आईपीएस और आईएएस अफसरों को जिम्मेदारी दी जा रही है।

Exit mobile version