Site icon OmExpress

देश के दो पत्रकार के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक व्याप्त

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

उत्तर प्रदेश लखनऊ बटलर पैलेस कॉलोनी के निवासी एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का शुक्रवार को प्रातः दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती ने शोक संवेदना प्रकट की l
दूसरी ओर गुरुवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वेब पोर्टल टीसीपी 24 मे कार्यरत न्यूज़ एंकर महिमा शर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई l
महिमा शर्मा रायपुर से भिलाई अपने भाई के जन्मदिन समारोह में जा रही थी इसी क्रम में सड़क दुर्घटना में इनकी मौत हो गई l
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार एस एन श्याम बिहार प्रेस मेंस यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनमोल कुमार प्रदेश महासचिव सुधांशु कुमार सतीश प्रदेश सचिव प्रभात कुमार समेत कई पत्रकारों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर करें उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की l

Exit mobile version