Site icon OmExpress

दो जोड़ी रेलगाड़ियों में आज से मिलेंगे अनारक्षित टिकट

– इन टिकटधारकों के कोच अलग से निर्धारित

जोधपुर, । उत्तर- पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर चलने वाली दो प्रमुख पूर्ण आरक्षित गाड़ियों में यात्रियों की सुविधा के लिए अनारक्षित टिकटों की बिक्री शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। इन टिकट धारकों के लिए कोच अलग से निर्धारित रहेंगे।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरुमल ने बताया कि मंडल पर चलने वाली गाड़ी संख्या 22970 जयपुर- जोधपुर, 22978 जोधपुर- जयपुर एक्सप्रेस के कोच संख्या डी- 1 और डी- 11 तथा गाड़ी संख्या 14809 जैसलमेर- जोधपुर व 14810 जोधपुर से जैसलमेर एक्सप्रेस के डी-1 तथा डी-4 कोचों में शुक्रवार से अनारक्षित अनारक्षित टिकट जारी किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन दो जोड़ी गाड़ियों के बाकी कोचों में पूर्ववत आरक्षण की व्यस्था जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि रेलवे की इस व्यवस्था से यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी तथा गाड़ी में यात्रा करने के लिए रेलवे के टिकट काउंटर से हाथों- हाथ अनारक्षित टिकट प्राप्त कर निर्धारित अनारक्षित कोचों में सफर कर सकेंगे । ज्ञात रहे कि कोरोना गाइडलाइन की पालना में प्रमुख एक्सप्रेस गाड़ियों के पूर्ण आरक्षित टिकट के साथ यात्रा की व्यस्था की गई मगर अब धीरे-धीरे इन व्यवस्थाओं में बदलाव किया जा रहा है।

Exit mobile version