

नई दिल्ली।ओम एक्सप्रेस -लंबे वक्त से बीमार चल रहे एलजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया।74 साल की उम्र मे हुआ निधन,श्री पासवान ने कई अहम मंत्रालय संभाले।छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर शोक जताया , राष्ट्रीय राजनीति, ख़ासकर बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन का समाचार दुःखद है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं


@iChiragPaswan जी सहित समस्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन की खबर से मैं स्तब्ध हूं। उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। गरीब, वंचित तथा शोषितों के उत्थान में पासवान जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को संबल दे।
