Site icon OmExpress

नाइट टूरिज्म को बढ़ाने टेलीस्कोप को उपयुक्त स्थान पर लगाने हेतु जगह का अवलोकन किया

बीकानेर।विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय बीकानेर में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन ओम प्रकाश एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट नगर पंकज शर्मा ने अनुसंधान अधिकारी सुनील बोड़ा के साथ मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत नाइट टूरिज्म को बढ़ाने हेतु प्रत्येक जिले में स्थापित किए जाने वाले टेलीस्कोप को उपयुक्त स्थान पर लगाने हेतु जगह का अवलोकन किया। सुनील बोड़ा अनुसंधान अधिकारी द्वारा बताया गया की मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत जोड़बीड बीकानेर में 75 करोड़ की लागत से विज्ञान केंद्र स्थापित किया जाएगा जिससे क्षेत्र में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का नवाचार होगा। नाइट स्काई टूरिज्म के तहत स्थापित होने वाले दूरबीन से आमजन एवम विद्यार्थियों को विज्ञान से जोड़ा जाएगा साथ ही पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी जिससे क्षेत्र पर्यटन के क्षेत्र में भी उन्नयन करेगा।

Exit mobile version