

– नागरिक सेवा समिति,लूणकरनसर की अभिनव पहल
बीकानेर, 04 मई। कोविड-19 की बढ़ती माहमारी के बीच बढ़ती आॅक्सीजन की कमी बड़ी समस्या बनकर उभर रही है। ऐसे दौर में जिले की लूणकरनसर की नागरिक सेवा समिति के सदस्यों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, लूणकरनसर में कोविड-19 संक्रमित रोगियो के उपचार के लिए 7 आॅक्सीजन सिलेेण्डर भेंट किए है।
उपखण्ड अधिकारी भागीरथ साख, तहसीलदार शिव प्रसाद गौड़ की उपस्थिति में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ब्लाॅक सीएमओ डाॅ. हिरामनाथ सिद्ध व चिकित्सालय स्टाॅफ को नागरिक सेवा समिति के सदस्यों ने 7 आॅक्सीजन गैस के भरे हुए सिलेण्डर भेंट किए। गौरतलब है कि हाल ही में उपखण्ड अधिकारी साख की अध्यक्षता में नागरिक सेेवा समिति के सदस्यों के साथ हुई बैठक मंे तहसील लूणकरनसर में बढ़ते कोविड-19 संक्रमित रोगियों की संख्या पर चिन्ता व्यक्त की गई थी। बैठक में समिति के सदस्यों ने लूणकरनसर प्रशासन और ब्लाॅक सीएमओ को भरोसा दिलाया था कि उनकी और से रोगियों के उपचार के लिए हरसंभव मदद की जायेगी।


इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी साख ने नागरिक सेवा समिति, लूणकरनसर की इस अभिनव पहल की खुले मन से सराहना की।
—–
