जयपुर ,ओम एक्सप्रेस। नारी शक्ति शोभा ट्रस्ट की ओर से दौसा जिले मे 23 जनवरी 2021 को स्थान सपेरा कॉलोनी, पुलिस लाइन मे दिव्यांग, गरीब व असहाय और वहां के स्थानीय लोगो के लिए मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया । कैंप का मुख्य उद्देश्य सभी को समानता और आगे बढ़ने की प्रेरणा तथा कैंप में दिव्यांग लोगों ने आगे बढ़कर जो हौसला दिया है वह समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया ताकि हर एक व्यक्ति को लाभ हो सके।
इस कैम्प मे मुख्य अतिथि ममता चौधरी सभापति, मूर्ति मीणा राष्ट्रीय महिला मंत्री, दिव्या चौधरी पार्षद, भावना पटेल, आश्मीन डायरेक्टर ए.आर. एफ, लक्ष्मीनारायण जी, शंकर सैनी और इत्यादि समाजसेवी उपस्थित थे तथा काकोरिया होम्योपैथिक क्लिनिक वे वे माय मेदांता डायग्नोस्टिक सेंटर ने अपनी निशुल्क सेवाएं दी।
राजस्थान की परम्परा के अनुसार राजस्थान की आन बान और शान का प्रतीक संस्थान की ओर से मेडिकल कैम्प मे आये सभी लोगो को मास्क व कपड़े वितरण किए गए साथ ही गरीब बस्ती के लोगों ने जो कैंप मैं जांचें करवाई उनको नाश्ता का पैकेट भी उपलब्ध कराए गए और कैंप में आए सभी महानुभाव के लिए खाने की व्यवस्था रखी गई।
शिविर में सभी महानुभावों ने बहुत-बहुत सराहनीय कार्य के लिए सम्मान दिया और सभी की ओर से अच्छा सहयोग रहा पूरी टीम ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया नारी शक्ति शोभा ट्रस्ट हमेशा आपके लिए सेवा करती है और करती रहेगी।