Site icon OmExpress

निजी बस व कैंपेन थ्रेसर की भिड़ंत में 3 लोग घायल

बीकानेर।लूणकरणसर से मल्कीसर गांव की तरफ 10 किलोमीटर चलने पर बीतीरात को 10:30 बजे के आसपास एक निजी बस व कैंपेन थ्रेसर की भिड़ंत हो गई। जिससे बस में सवार सवारियों को मामूली चोटें आई तो थ्रेसर पर सवार तीन लोग घायल हो गए। बस निजी बताई जा रही है जो कि बीकानेर से लुधियाना जा रही थी। इस हादसे में बस सवारियों के मामूली चोट आई वहीं थ्रेसर पर सवार तीन जने घायल हुए। हादसे की सूचना पर टाइगर फोर्स अध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़, राजू कायल व लूणकरणसर पुलिस के हैड कांस्टेबल लखपत सिंह, कांस्टेबल विकास कुमार, अंजनी कुमार आदि ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों वाहनों को रोड से किनारे कर जाम खुलवा कर हाईवे को शुरू करवाया।

Exit mobile version