Site icon OmExpress

निर्भया पथक कार्यशाला : वालिया जूनियर कॉलेज में निर्भया पथक कार्यशाला संपन्न

– करण समर्थ – आयएनएन भारत मुंबई
मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित वालिया जूनियर कॉलेज, अंधेरी पश्चिम में मुंबई पुलिस दल व्दारा विद्यार्थियों को ‘निर्भया पथक सहायता अंतर्गत’ कार्यक्रम की जानकारी देने हेतु डी. एन. नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मिलिंद कुरडे के मार्गदर्शन में यह कार्यशाला आयोजित की गई थी।

इस कार्यशाला की मुख्य अतिथि डी.एन. नगर पुलिस स्टेशन की अफ़सर श्रीमती जिजाबाई सातपुते जी ने बताया कि, ‘निर्भया पथक’ महिलाओं, बालकों तथा वृद्ध नागरिकों पर होने वाले अत्याचार को दूर करने हेतु कार्य कर रहा है। तथा महाविद्यालय की छात्राओं के लिए एक भी संपर्क बॉक्स भी लगाया जाएगा, जिसमें पीड़ित विद्यार्थिनी अपनी समस्या लिख सकती है, तथा 103 नंबर पर कॉल करके तुरंत निर्भया पथक की मदद ले सकती है।

इस वक्त पुलिस अफसर श्रीमती जिजाबाई सातपुते ने छात्राओं के कई सवालों के जवाब देते हुए, उन्हें आत्मनिर्भर निडर बनने के लिए तथा उनका मनोबल बढ़ाने के लिए प्रेरणा दी और यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर निर्भया पथक सिविल ड्रेस में आपकी मदद करने के लिए हाजिर होगा।

इस कार्यशाला में महिला पुलिस गायत्री चौधरी, शीतल सुपाहा, प्रा. सुमन पांडे का विशेष सहयोग रहा। समारोह का सफल सूत्र संचालन हिंदी विभागाध्यक्षा प्रा. प्रणति सावंत ने किया। समारोह के अंत में उपप्राचार्या श्रीमती सपना राजमोहन ने ‘निर्भया पथक’ के इस कार्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। पुलिस की सामाजिक दायित्व की सराहना की जा रही है, ऐसे ही और संस्थाओं ने भी इस विषय पर अपना सहभाग निश्चित करना चाहिए, इससे सुरक्षित समाज का निर्माण होगा।

Exit mobile version