Site icon OmExpress

नोखा में नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया

बीकानेर।नोखा में 21 वर्षीय नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। घटना यहां के कुम्हार चौक की बताई जा रही है। नोखा सीओ भवानी सिंह ने बताया कि मृतका का नाम सोनू भार्गव है। उसकी उम्र 21 साल है। करीब 2 साल पहले उसका विवाह जसवंत भार्गव से हुआ था। 
बताया जा रहा है कि विवाहिता बीती रात ही पीहर से ससुराल लौटी थी। पति जसवंत पर हत्या का आरोप लगा है। आरोप है कि जसवंत ने गला रेत कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। 

Exit mobile version