बीकानेर। नोखा पुलिस थाना क्षेत्र में बीती रात को मिले महिला के शव के मामले में मृतका के 16 वर्षीय पुत्र ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करवाते हुए हत्यारों को कड़ी से कड़ी से सजा देने की मांग की। नागौर जिले के सथेरण निवासी व हाल नोखा कस्बे के वार्ड नम्बर 11 निवासी महेन्द्र पुत्र शिवरतन ब्राह्मण ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि 10 जनवरी को सुबह उसकी मां लक्ष्मी घर से दस बजे जैन चौक स्थित किशनलाल कांकरिया के घर पर झाडू-पोंछा करने गई थी, जो कि दोपहर दो बजे तक वहीं पर थी। उसके बाद उसकी मां आरसीएम ऑफिस भी जाया करती थी, परंतु जब ऑफिस में पता किया तो उन लोगों ने बताया कि उसकी मां यहां आई ही नहीं।
नोखा मे महिला के मिले शव के मामले मे पुत्र ने करवाया हत्या का मामला दर्ज

