Site icon OmExpress

पुष्करणा भवन में द्वितीय फेज निर्माण कार्य प्रगति पर

-डॉ. कल्ला का अभिंनदन व स्वागत किया

बीकानेर।पुष्करणा भवन में द्वितीय फेज निर्माण कार्य के लिए चार माह पूर्व बीकानेर पश्चिम विधायक डॉ. बी.डी. कल्ला ने विधायक कोष से 20 लाख रुपए स्वीकृत किए थे। इस राशि से पुष्करणा भवन में द्वितीय फेज का कार्य प्रगति पर है। डॉ. कल्ला द्वारा भवन में निर्माण कार्य के लिए दी गई राशि के लिए शनिवार को पुष्करणा भवन ट्रस्ट की ओर से डॉ. कल्ला का अभिंनदन व स्वागत किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्यामलाल देरासरी ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रामकिशन आचार्य, ओम भादाणी, नूं महाराज, पार्षद दुर्गादास छंगाणी, शिवकुमार बिस्सा, राकेश कल्ला आदि ने डॉ. बी.डी. कल्ला का माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर व श्रीफल देकर सम्मान किया।
डॉ. कल्ला ने इस अवसर पर पुष्करणा भवन के विकास के लिए आने वाले समय में विधायक कोष से अतिरिक्त राशि और स्वीकृत करवाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष श्याम देरासरी ने बताया कि भवन निर्माण के लिए भंवर पुरोहित व उनकी माताजी की स्मृति में परिजनों ने दो लाख रुपए का चैक ट्रस्ट को सौंपा है। इस अवसर पर वीरेन्द्र किराडू, रमाकांत व्यास, अनादि कल्ला, नथमल देरासरी, डॉ. धीरज कल्ला, गोपालदास, महेन्द्र जोशी, केशव कुमार पुरोहित, विजय कुमार हर्ष, शेखर छंगाणी, मोहनलाल आचार्य, मांगीलाल जोशी, घनश्यामदास कलवाणी, चन्द्रशेखर छंगाणी, बबला महाराज, लक्ष्मीनारायण, विजय भादाणी, बजरंग, मोहन, दीपक देरासरी, मुकेश, मंगल, राकेश, राहुल, विनोद आचार्य, नवीन आदि मौजूद थे।

Exit mobile version