

– किशनपुरा में कल सुबह ही अहमदाबाद से परिवार सहित युवक आया था तो नांद की डिमडा की ढाणी में दो दिन पूर्व अहमदाबाद से आया युवक
– किशनपुरा मे युवक के परिजन सहित 5 को भर्ती कर उठाए सैंपल
– पुलिस प्रशासन व चिकित्सा टीम हुई हाई अलर्ट
– पुलिस अधिकारियों व प्रशासन ने डाला डेरा
– 10 दिनों में ग्रामीण इलाकों में चार कोरोना पोजिटिब मिले
– चारो ही युवक अहमदाबाद से आये
अजमेर। तीर्थ नगरी पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम पंचायत तिलोरा व नांद पंचायत में भी आज एक एक युवक के कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलने के बाद प्रशासन पुलिस व चिकित्सा टीम में हड़कंप मच गया तो पुष्कर सहित आस पास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल हो रखा है ।


मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी व सीआई राजेश कुमार मीणा ओर डॉ आर के गुप्ता अपनी चिकित्सा टीम को लेकर मोके पर पहुंच गए । मामले को गम्भीरता से लेते हुए प्रशासन व पुलिस किसी भी तरह से ढिलाई नहीं बरतना चाहती । किशनपुरा में यूवक कल सुबह ही अपने परिवार के 6 सदस्यों के साथ अहमदाबाद से आया था जिसे किशनपुरा की स्कूल में कोरेण्टाइन के लिए रखा और सभी के चिकित्सा टीम द्वारा सेम्पल लेने के बाद एक युवक का पॉजिटिव आने के बाद हड़कम्प मच गया और तुरन्त मोके पर प्रशासनिक अधिकारी और सीआई राजेश कुमार मीणा पहुंच गए कल ही उसकी रिपोर्ट ली गई तथा आज पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन पुलिस व चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया युवक के पोजिटिब मिलने के बाद पुलिस मुस्तैदी से तैनात हो गई है।युवक किशनपुरा का रहने वाला है तथा अपने परिवार सहित अहमदाबाद में ही रहता था। वही नांद में दिमडॉ की ढाणी में दो दिन पूर्व युवक अहमदाबाद से आया।नांद में प्रशासन पुलिस और चिकित्सा टीम जुट रखी है कार्यवाही में 10 मई को भी बांसेली पंचायत की गुजरो की ढाणी में भी अहमदाबाद से आया युवक पॉजिटिव निकला तो वही 18मई को भी गनाहेड़ा पंचायत के सामला की ढाणी में अहमदाबाद से आया युवक पॉजिटिव निकला।स्थानीय लोगो ने प्रशासन व पुलिस से बाहर से आने वाले लोगो की रोकथाम की मांग की है।वही सरपंच समंदरसिंह रावत ने कहा कि ग्राम पंचायत की तरफ से पूरे क्षेत्र को सेनिटाइजर करवाया जाएगा।
