16 फ़रवरी 2022 से महामारी को लेकर लगाई गई समस्त पाबंदियों को हटा लिया है।

जयपुर । तीसरी लहर कम होने के बाद प्रदेश सरकार ने कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है जिसमे 16 फ़रवरी 2022 से महामारी को लेकर लगाई गई समस्त पाबंदियों को हटा लिया है। पहली से पांचवीं तक के बच्चों के स्कूल खोलने की मंजूरी दे दी है।  बुधवार से बच्चों की ऑफलाइन क्लास शुरू हो जाएंगी। स्कूल में ऑफलाइन क्लास के लिए पेरेंट्स की सहमति जरूरी है। पेरेंट्स की मर्जी के खिलाफ बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जा सकेगा। ऑनलाइन क्लास का ऑप्शन भी रखना होगा। नई गाइडलाइन बुधवार 16 फरवरी से लागू होगी। 2 साल बाद राजस्थान पूरी तरह अनलॉक होने जा रहा है।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पहले से जारी गाइडलाइन की सभी पाबंदियों को हटा लिया है। अब नई गाइडलाइन के हिसाब से वैक्सीनेशन पर जोर दिया गया है। बाहर से आने वालों के लिए वैक्सीनेशन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट या 72 घंटे की RT-PCR टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी अनिवार्य किया है। घरेलू हवाई यात्रा या ट्रेन से यात्रा कर राजस्थान आने वाले सभी यात्रियों के लिए ये अनिवार्य होगा। यदि कोई यात्री डबल डोज वैक्सीनेशन सर्टीफिकेट या RT-PCR नेगेटिव जांच रिपोर्ट नहीं दिखा पाता है, तो जांच करवाना अनिवार्य होगा। RT-PCR जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने तक संबंधित यात्री को 7 दिन क्वारैंटाइन किया जाएगा।
सम्बन्धित संस्था प्रधान/समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालय प्रमुख/अन्य संस्थानों के संचालक/व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालक आदि संस्था के सदृश्य स्थान पर अनिवार्य रूप से यह घोषणा चस्पा करना सुनिश्चित करेंगे कि कितने व्यक्तियों द्वारा वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई जा चुकी है तथा कितने व्यक्तियों द्वारा वैक्सीन की डोज नहीं लगवाई गई है। उल्लंघन पाये जाने पर उपरोक्त के विरूद्ध प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
राजस्थान में अब कोई पाबंदी नहीं
शादियों से लेकर हर समारोह में अब अनलिमिटेड लोग शामिल हो सकेंगे। 250 लोगों की लिमिट हटा दी गई है। क्लब, रेस्टोरेंट, होटल, जिम, सिनेमा, मल्टीप्लेक्स अब 100 फीसदी क्षमता से चल सकेंगे।

राजस्थान में अब कोई पाबंदी नहीं
शादियों से लेकर हर समारोह में अब अनलिमिटेड लोग शामिल हो सकेंगे। 250 लोगों की लिमिट हटा दी गई है। क्लब, रेस्टोरेंट, होटल, जिम, सिनेमा, मल्टीप्लेक्स अब 100 फीसदी क्षमता से चल सकेंगे।राजस्थान में अब कोई पाबंदी नहीं
शादियों से लेकर हर समारोह में अब अनलिमिटेड लोग शामिल हो सकेंगे। 250 लोगों की लिमिट हटा दी गई है। क्लब, रेस्टोरेंट, होटल, जिम, सिनेमा, मल्टीप्लेक्स अब 100 फीसदी क्षमता से चल सकेंगे। राजस्थान में अब कोई पाबंदी नहीं
शादियों से लेकर हर समारोह में अब अनलिमिटेड लोग शामिल हो सकेंगे। 250 लोगों की लिमिट हटा दी गई है। क्लब, रेस्टोरेंट, होटल, जिम, सिनेमा, मल्टीप्लेक्स अब 100 फीसदी क्षमता से चल सकेंगे।

विदेश से आने वालों को नेगेटिव रिपोर्ट आने तक क्वारैंटाइन किया जाएगा
विदेशों से राजस्थान में आने वाले सभी यात्रियों का एयरपोर्ट कोविड टीम को आवश्यक रूप से RT-PCR जांच करना अनिवार्य होगा। RT-PCR जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने तक विदेश से आने वालों को 7 दिन तक के लिए संस्थागत या होम क्वारैंटाइन किया जाएगा।

राज्य में कोरोना की नई गाइडलाइन जारी होने पर
प्रदेश में कोरोना से जुड़े सभी प्रतिबंध किए गए खत्म करने और शादियों में 250 लोगों की तय सीमा भी ख़त्म अब शादी समारोह में अनलिमिटेड लोग शामिल किए जाने पर । श्री जिंदल ने बताया

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत हमारी भावनाओं का सम्मान कर अच्छा निर्णय लिया जिससे हमारी टैंट वेडिंग इंडस्ट्रीज़ का व्यापार पुनः पटरी पर आ जायेगा ।

रवि जिंदल चेयरमैन
राजस्थान टैंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति( रजि) जयपुर