

-आइसीयू में भर्ती जिंदगी और मौत की ले रहे हैं सांसे
नई दिल्ली।राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत गंभीर बनी हुई है। वे धौला कुआं स्थित आर्मी आरआर (रिसर्च एंड रेफरल) अस्पताल की आइसीयू में भर्ती हैं। अस्पताल के मुताबिक, शरीर में रक्त का संचार बना हुआ है, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ है। वे अभी वेंटीलेटर पर हैं। बता दें कि भारत रत्न से सम्मानित 84 वर्षीय प्रणब मुखर्जी को मस्तिष्क में खून का थक्का जमने के कारण 10 अगस्त को दोपहर 12:07 बजे आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां उनके मस्तिष्क का ऑपरेशन होना था। उनके मस्तिष्क में थक्का जम गया था। इसी को निकालने के लिए ऑपरेशन किया गया।




पूर्व राष्ट्रपति की पुत्री शर्मिष्ठा मुखर्जी ने बुधवार को ट्विटर पर एक संदेश में लिखा कि उनके पिता के लिए जो उचित हो ईश्वर वह करें। इसके साथ जो भी परिणाम हो उसे सहने की उन्हें शक्ति दें। समाचार एजेंसी पीटीआइ के के अनुसार उन्होंने लिखा कि पिछले साल का आठ अगस्त का दिन उनकी जिंदगी का सबसे सुखद दिन था। उस दिन उनके पिता को भारत रत्न का सम्मान मिला था। ठीक एक साल अब बड़ी दुखद घड़ी आई है। ईश्वर सुख-दुख के इस दौर को सहने की मुझे शक्ति दें। इसके साथ उन्होंने उन सभी लोगों का आभार जताया जिंदगी और मौत की लंबी सांसे ले रहे हैं
