नई दिल्ली।पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवी सिंह शेखावत का दिल का दौरा पड़ने  के बाद शुक्रवार को  पुणे में निधन हो गया। शेखावत 89  वर्ष के थे उन्होंने निजी चिकित्सालय में अंतिम सांस ली।उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देवी सिंह शेखावत के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि  डॉ. देवीसिंह शेखावत के निधन पर हमारी संवेदनाएं पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल जी और उनके परिवार के साथ है। उन्होंने अपनी सामुदायिक सेवाओं से समाज में विशेष छाप छोड़ी है।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी शेखावत के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सुप्रसिद्ध कृषिविद के निधन पर हम शोक में हैं। वह अमरावती के पहले मेयर थे और प्रतिभा ताई के मजबूत स्तंभ थे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी कहा कि वह डॉ. देवीसिंह शेखावत के निधन से स्तब्ध हैं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्रतिभा पाटिल और उनके परिवार के साथ हैं।