बीकानेर । राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार को दौरे पर पहुंची। यहां नाल सिविल एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा के कई पूर्व मंत्रियों और दिग्गज नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया । नाल एयरपोर्ट से राजे अपने काफिले के साथ लालगढ़ पैलेस के लिये रवाना हो गई । एयरपोर्ट से बाहर निकलने के दौरान वह मीडिया के साथ बातचीत से बचती रही। लालगढ़ पैलेस में पहुंचने के बाद उन्होने बीकानेर की पूर्व राजमाता सुशीला कुमारी निधन पर शोक संवेदना व्यक्त उनके छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवगंत सुशीला कुमारी जी के परिजनों को सांत्वना दी। स्वागत करने वालों में पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत,भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी,पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ,पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी,पूर्व संसदीय सचिव डॉ.विश्वनाथ मेघवाल,पूर्व न्यास चैयरमेन महावीर रांका,शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य,भाजपा नेता भोमसिंह भाटी समेत शहर और देहात कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इधर मंगलवार को बीकानेर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ और केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल समेत भाजपा नेताओं की मौजूदगी में जनाक्रोश महाघेराव के अगले दिन ही पूर्व सीएम राजे के बीकानेर दौरे को लेकर कई तरह के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। राजे बुधवार की दोपहर तीन बजे लालगढ़ पैलेस से अपने काफिले के साथ सूरतगढ़ के लिये रवाना हो गई । इस दौरान बीकानेर से लेकर सूरतगढ़ तक उनका जगह जगह स्वागत हुआ । वे गुरूवार दोपहर बाद सुरतगढ़ से रवाना होकर वापस आयेगी,यहां सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से सियासी हालातों में मंथन करने के साथ मंगलवार को हुए भाजपा के जनाक्रोश महाघेराव में जुटे नेताओं और भीड़ का फीडबैक लेगी।
-वसुंधरा राजे राजस्थान की धडक़न-देवीसिंह भाटी
बीकानेर । पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का स्वागत करने के लिये मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ नाल एयरपोर्ट पहुंचे पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने मौके पर मीडिया से बाचतीत करते हुए बताया कि वसुंधरा राजे राजस्थान में जनता के दिलों की धडक़न है। दूरदर्शी और विकासशील सोच की नेता होने के कारण राजस्थान के लोग वसुंधराजे को दिल से चाहते है। उन्होने कहा कि मैं ना भाजपा का सदस्य हूं और ना ही फिलहाल भाजपा से मेरा कोई जुड़ाव है। मैं तो आज राजस्थान से गहरा लगाव रखने वाली वसुंधराजे का स्वागत करने आया हूं। भाटी ने कहा कि आज के दौर में राजस्थान में वसुंधरा राजे ही ऐसी नेता है,जिनका जनता के जबरदस्त क्रेज है। उन्होने कहा कि वसुंधरा राजे के राज में राजस्थान ने विकास के जो आयात तय किये वह अपने आम में एतिहासिक है। भाटी ने कहा कि राजस्थान में राजे ही एकमात्र ऐसी नेता है जो प्रदेश का कुशलता नेतृत्व कर सकती है ।