कुशल वाटिका में त्रि दिवसीय भव्य महापूजन के समापन के दिन यज्ञ में दी आहुंतियां
कुशल वाटिका में तीसरे दिन अम्बिका देवी महापूजन का हुआ आयोजन


बाड़मेर । बाड़मेर-अहमदाबाद रोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर स्थित बाड़मेर का हृदय स्थल कुशल वाटिका प्रांगण में आगम ज्योति प्रमोद श्रीजी म.सा. के 124वें अवतरण दिवस के उपलक्ष में त्रि दिवसीय भव्य महापूजन के कार्यक्रम के तहत अन्तिम समापन के दिन खरतरगच्छ की अधिष्ठायक देवी अम्बिका माता के महापूजन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न। कुशल वाटिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष द्वारकादासा डोसी व कोषाध्यक्ष बाबुलाल टी बोथरा ने बताया कि कुशल वाटिका प्रांगण में चातुर्मास में विराजित खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी की पावन आज्ञा से, बहन म.सा. ड़ॉ विधुत्प्रभा श्रीजी म.सा. की पावन प्रेरणा से माताजी म.सा. रतनमालाश्री व साध्वी भगवन्त की पावन निश्रा व सानिध्य में कुशल वाटिका में त्रि दिवसीय महापूजन के दौरान शुक्रवार को तीसरे दिन अम्बिका देवी माता के महापूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। साध्वी डां. विधुत्प्रभाश्री ने महापूजन के दौरान कहा कि अम्बिका देवी नेमीनाथ भगवान के साथ-साथ खरतरगच्छ की अधिष्ठायक देवी है। माता अम्बिका के पूजन व स्मरण से हमें अपनी आत्मसाधना में शांति व आशाीर्वाद प्राप्त होता है। माता अंम्बिका के पूजन से समस्त प्रकार के रोगों का नाश होता है। कुशल वाटिका में त्रि दिवसीय महापूजन का महत्व बताते हुए साध्वी विधुत्प्रभाश्री ने बताया कि गौतम स्वामी के महापूजन से लब्धि की प्राप्ति होती है और शांतिधारा अभिषेक से घर परिवार में शांति का वास होता है व अन्तिम दिन अम्बिका देवी की आराधना से सकल संघ के शांति की कामना की गई। साध्वी ने कहा कि समापन के दिन अम्बिका देवी महापूजन से समस्त प्रकार के जीवों में सभी प्रकार के रोगों का नाश होता एवं प्राणी मात्र भगवान की आराधना करते हुए शांतिपूर्वक त्रि दिवसीय महापूजन की मंगल कामना के साथ कार्यक्रम समापन हुआ। प्र्राणी मात्र के कल्याण की भावना रखना ही मानव जाति का कर्तव्य है। बोथरा ने बताया कि त्रि दिवसीय महापूजन के कार्यक्रम के दौरान समापन के दिन शुक्रवार को प्रातः 08.30 बजे खरतरगच्छ की अधिष्ठायक देवी अम्बिका माता के महापूजन का आयोजन किया गया, जिसमें अम्बिका माता के मन्दिर के आगे हवन कुण्ड में विभिन्न मंत्रोच्चार के साथ चार आहुंतियां दी गई। अम्बिका देवी महापूजन का सम्पूर्ण लाभ बाबुलाल, मनोजकुमार, विशाल बेटापोता शिवलालचन्द बोथरा परिवार बाड़मेर हाल अहमदाबाद द्वारा लिया गया है। त्रि दिवसीय महापूजन में विधिकारक राजु भाई मलकापुर द्वारा मंत्रोच्चार व भक्ति-भावना के साथ महापूजन करवाया गया और स्वाहां के यज्ञ में आहुंतियां दी गई। महापूजन में भक्ति में श्रद्वालु झूम उठे। लाभार्थी परिवार का ट्रस्ट मण्डल की और से अनुमोदना की गई। इस दौरान कुशल वाटिका ट्रस्ट मण्डल के साथ केयुप व केएमपी, केबीपी भी उपस्थित रहा। त्रि दिवसीय महापूजन के समापन के कार्यक्रम में कुशल वाटिका उपाध्यक्ष रतनलाल संखलेचा द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान कुशल वाटिका उपाध्यक्ष द्वारकादास डोसी, उपाध्यक्ष रतनलाल संखलेचा, कोषाध्यक्ष बाबुलाल टी बोथरा, ट्रस्टी जगदीशचन्द भंसाली पाली, मांगीलाल संखलेचा, मांगीलाल बोथरा, बाबुलाल बोहरा, भैरव मालू सहित कई भक्तगण उपस्थित थे।
