

आगरा।आगरा विश्व हिन्दू परिषद के युवा संगठन बजरंगदल के 36 वीं की स्थापना दिवस पर बजरंगदल रामबाग नगर के कार्यकर्तओं द्वारा फाउंड्री नगर स्थित हनुमान जी के मंदिर पर महा आरती हनुमान चालीसा हनुमान जी की आरती की गई। इस दौरान प्रांत संयोजक बजरंग दल राकेश त्यागी द्वारा बजरंग दल की स्थापना पर प्रकाश डाला और समाज में बजरंग दल के कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं को बताया।
इस दौरान नगर अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, जिला संयोजक अनुज ठाकुर,जिला विद्यार्थी प्रमुख सचिन ठाकुर,जिला मिलन केंद्र प्रमुख हिन्दू नमित,नगर संयोजक दीपक, व्रजेश सिसोदिया,अजीत सिकरवार,मनोज,ललित धाकरे,सुमित,विनय,,सूरज,अंकित,अर्जुन,राहुल,राजा चौहान,व दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।
