पौधे हमारी संतान से भी बढ़कर:- शान्ति देवी

पेड़-पौधे लाते है समय पर मानसून:- बोहरा

80 वर्षीय पुषादेवी ने घर के आगे लगाया पौधा, पौधारोपण का दिया संदेश

बाड़मेर , 05 मई । जूना केराडू मार्ग को अभियान ग्रीन वे बनाने को एवं शहर के अलग-अलग भागों में एक घर एक पौधा अभियान के तहत् लगातार पौधारोपण किया जा रहा है और मोहल्ले वासियों को जागरूक कर अधिक से अधिक पौधे लगवाएं जा रहे है । इसी कड़ी में मंगलवार को जूना केराडू मार्ग एवं महावीर वाटिका में जैन युवा संगठन, बाड़मेर एवं कीर्ति मित्र मण्डल के बैनरतले विभिन्न किस्म के पौधे लगाएं गए ।
कीर्ति मित्र मण्डल के हरीश बोथरा ने बताया कि मंगलवार को युवाओं ने अल्प्रातः महावीर वाटिका में श्रमदान कर वाटिका की साफ-सफाई करते हुए खरपतवार का निस्तारण किया और पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहर अमन के नेतृत्व में पौधारोपण किया । इस कड़ी में महावीर वाटिका में आम, अनार, निम्बू, पीलिया आदि के 7 पौधे लगाएं वहीं जूना केराडू मार्ग में 3 पौधे लगाएं गए । और युवाओं ने महावीर वाटिका के स्वरूप को बेहतर बनाने का संकल्प लिया ।


एक घर एक पौधा अभियान के प्रेरक व पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा ने बताया कि जूना केराडू मार्ग को ग्रीन वे बनाने को लेकर सतत् पौधारोपण किया जा रहा है । अमन ने युवाओं के साथ महावीर वाटिका व जूना केराडू मार्ग में पौधारोपण करते हुए कहा कि यह सही समय है कि हम पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को समझे और अपनों को पौधारोपण के प्रति सजग करें । अमन ने कहा कि पौधे सही समय पर मानसून को लाते है ।

जूना केराडू मार्ग में मंगलवार को 80 वर्षीय शान्तिदेवी जैन ने अपने घर के आगे पौधारोपण किया और कहा कि पौधे हमारी संतान से भी बढ़कर होते है । उन्होंनें कहा कि वे इस पौधे को संतान के समान परवरिश प्रदान करेंगी ।

पौधारोपण के दौरान रामलाल जैन, संजय बोथरा, हरीश बोथरा, रमेश संखलेचा, प्रवीण बोथरा, पुरूषोतम जैन, मनोज लखारा, हरीश लखारा, रूपेश जैन, गौतम जैन, हुकमीचन्द, कमल फुलवारिया आदि उपस्थित रहे ।