रिपोर्ट – अनमोल कुमार सुपौल के बीरपुर SSB 45वी बटालियन में शुक्रवार 3 SSB जवान की बिजली करेंट से मौत और 9 घायल मामले में पूर्णिया रेंज के SSB डीआईजी ने बिजली विभाग को जिम्मेवार बताया ।

SSB के DIG आज 45 बटालियन मुख्यालय वीरपुर पहुचे

इंडो नेपाल बॉर्डर स्थित बीरपुर एसएसबी 45 बटालियन मुख्यालय में उन्होने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि घटना शुक्रवार को टेंट पिच करने के दौरान हाई टेंशन 11 हजार के वोल्ट के तार की चपेट में आ जाने के कारण 3 SSB जवानों की मौत और 9 जवान गंभीर रूप घायल हो गया था
DIG ने बताया बीरपुर 45 वी बटालियन के ऊपर से 3 हाई टेंशन तार गुजरता है जिसको लेकर 2017 से दर्जनो बार बिजली विभाग को पत्र लिखा गया , SSB जवानों की मौत बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ। बिजली बिभाग के एसडीओ को अप्रैल 2017 से लेकर 17 दिसम्बर 2021 तक दर्जनों पत्र लिखी गयी। वाहिबिजली बिभाग उदासीन बनी रही और इसी दिशा में कोई कार्रवाई नही की गई।
उन्होंने बताया कि एसएसबी मुख्यालय परिसर से तीन फीडर लाइन ग्रामीण आपूर्ति के लिए भेजी गई है।

हमारी मांग बिद्युत बिभाग से एसएसबी मुख्यालय के लाइन को अंडरग्राउंड करने एव ग्रामीण बिजली आपूर्ति को इस मुख्यालय से हटाने की मांग की ।
SSB के 3 मृतक जवानों में 2 महाराष्ट्र और एक ओडिशा के था ,
तीनो मृतक SSB जवानों के शव को सुपौल में शोक गार्ड सेल्यूट देने के बाद उनके स्थानीय पुलिस के सहयोग से उनके घर भेज दिया गया।
बांकी धायल सभी 09 जवानों को मधुबनी जिले के सकरी स्थित रामशिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहाँ 03 जवान की बॉन इंजुरी के कारण स्थिति गम्भीर है।उन्होंने बताया कि मृतक एव घायल जवानों को बिभागीय निर्देशो के आलोक में सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

पूरे एसएसबी 45 वी बटालियन मुख्यालय मे शोक का माहौल देखा गया। सभी एसएसबी जवान पूरी तरह से गमगीन दिखे। पूरे बटालियन में सन्नाटा छाया रहा l