Site icon OmExpress

बीकानेर आबकारी विभाग ने दो स्थानों पर बिक रही अवैध भांग की बिक्री पर दो को किया गिरफ्तार

बीकानेर।बीकानेर आबकारी विभाग की दो टीमों ने अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई करतें हुए बिना भांग ठेके के बावजूद भांग बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार जस्सूसर गेट के बाहर एक किराणे की दुकान पर गीली पिसी हुई 1 किलों 200 ग्राम बरामद हुई वही दूसरी और चौतीना कुआं क्षेत्र की में अनिल मोदी से आधा किलो सूखी भांग और 800 ग्राम गीली भांग बरामद हुई थी। बरहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आबकारी विभाग की टीम में सरिता भार्गव, सुरेंद्र सिंह और हुकम सिंह सोढा शामिल रहें।

Exit mobile version