Site icon OmExpress

बीकानेर नगर स्थापना: कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित


बीकानेर, । बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन और राव बीकाजी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सूरसागर प्लाजा में रविवार को कवि सम्मेलन आयोजित हुआ।
इस दौरान जाकिर अदीब, मौलाना अब्दुल वाहिद अशरफी, विशन मतवाला, डा. शंकर लाल स्वामी, इरशाद अज़ीज़, मोनिका गौड, मनीषा आर्य सोनी, राजाराम स्वर्णकार, राजेन्द्र स्वर्णकार, डॉ. ज़िया उल हसन, बाबूलाल छंगाणी, सागर सिद्दीकी, महिपाल चारण, इन्द्र व्यास, जुगलकिशोर पुरोहित, कैलाश टाक, आनन्द मस्ताना, कृष्णा आचार्य आदि ने अलग अलग विषयों पर कविताएं प्रस्तुत की।
इस अवसर पर पर राव बीकाजी संस्थान के महामंत्री विद्यासागर आचार्य, रामलाल सोलंकी नरेन्द्र सिंह स्याणी, प्रह्लाद सिह मार्शल, अभिषेक आचार्य, मोहम्मद फारूक, नाटककार विपिन पुरोहित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। संचालन इरशाद अजीज ने किया।

Exit mobile version