

बीकानेर। ठेकेदार ने सर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामला जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की पुरानी शिवबाड़ी रोड़ स्थित नारायण विहार कॉलोनी का है। 25 वर्षीय सुरेश सारस्वत ने देर रात खुद को गोली मार ली। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि सुरेश पुत्र इम्मीलाल के पास लाइसेंसशुदा गन थी। जिससे उसने तीन राउंड फायर किए।


पहले दो फायर इधर-उधर किए। वहीं तीसरा फायर अपने सर पर किया। मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का बताया जा रहा है। सुरेश पहले शराब का ठेकेदार था। वहीं अभी डीआर में ठेकेदारी का काम कर रहा था। चारण ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया जा रहा है। मामले की जांच में ही सही कारण पता चल पाएगा।
