Site icon OmExpress

बीजेपी मुझे अगले चुनाव में सीएम चेहरा बनाना चाहती थी : मुकेश सहनी

बीजेपी में विलय की शर्त पर केंद्रीय मंत्री तक बनाने का था ऑफर

16 माह तक मंत्री बनाए रखने पर सीएम नीतीश व बीजेपी को शुक्रिया

रिपोर्ट -( अनमोल कुमा )रपटना : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष और कल ही नीतीश सरकार से हटाए गए मुकेश सहनी ने भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया है। आज मंगलवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सहनी ने कहा कि बीजेपी मुझे कहती थी कि अपनी पार्टी का विलय बीजेपी में कर दीजिए तो राज्यसभा भेजकर केंद्रीय मंत्री बना दिए जाएंगे। साथ ही 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भी बना दिए जाएंगे, लेकिन मैं इसके लिए तैयार नहीं हुआ। पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि मैं संघर्ष के रास्ते पर उतरा हूं। 16 महीने मुझे मंत्री बनाए रखा गया, इसके लिए सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी को शुक्रिया। अति पिछड़ा का बेटा हूं...मेरे साथ अन्याय हुआ। पहले बीजेपी ने मेरे तीनों विधायकों को तोड़ लिया, फिर मुझे मंत्री पद से हटा दिया गया। हम अगले महीने से जनता के बीच जाएंगे। पूरे बिहार का यात्रा करेंगे। अति पिछड़ा समाज मेरे साथ खड़ा है। अकेला चलो की नीति पर आगे बढ़ेंगे और बिहार के गांव-गांव तक पहुंच बनाएंगे और अपनी पार्टी को मजबूत करेंगे।

Exit mobile version