-ओम एक्सप्रेस।
नोखा। कोरोना महामारी के प्रकोप में रोगियों के लिये ऑक्सीजन किल्लत के हालातों को देखते हुए मरूधरा के भामाशाह भंवर, नरसी, पूनम कुलरिया ने नोखा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समेत आस गांवों के स्वास्थ्य केन्द्रों में पचास ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट करने का कार्य शुरुआत कर दी है। गुरूवार को गौसेवी भामाशाह नरसी कुलरिया ने बताया कि कोरोना के विकराल हुए हालातों में रोगियों के बेहतर उपचार के लिये शासन प्रशासन, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग एवं सामाजिक संगठनों की ओर से हर संभव प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि कोरोना का प्रकोप इस बार पिछली दफा से ज्यादा खतरनाक है, लगातार बढ़ रहे रोगियों के कारण ऑक्सीजन की भारी किल्लत देखने को मिल रही है।इन हालातों को देखते हुए बड़े भाई भंवर कुलरिया की प्रेरणा से हमने गौसेवी संत दुलाराम कुलरिया रा.प्रा.स्वास्थ्य केन्द्र की ओर से नोखा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समेत उपखंड के स्वास्थ्य केन्द्रो में पचास ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट करने की कार्ययोजना बनाई है मौके पर भामाशाह पूनम कुलरिया ने कोरोना से बचास के लिये जागरूकता का संदेश देते हुए कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि देश पर कोरोना महामारी की यह बड़ी आपदा है, लेकिन इससे डरने के बजाय हमें एक दूसरे की मदद से जीतना होगा। केन्द्र और प्रदेश सरकार इस आपदा से निपटने के लिये हर संभव प्रयास कर रही है, जो सराहनीय है।