Site icon OmExpress

ब्रेकिंग न्यूज:मुकेश पूनिया जसरासर सरपंच के खिलाफ दर्ज है देहशोषण का केस

यौनाचार पीडि़ता ने मजिस्ट्रेट समक्ष दर्ज कराये बयान

बीकानेर। नोखा उपखंड की जसरासर ग्राम पंचायत के कांग्रेस समर्थित सरपंच रामनिवास तर्ड के खिलाफ व्यास कॉलोनी थाने में दर्ज यौनाचार के बहुचर्चित प्रकरण में पीडि़त युवति ने सोमवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होकर अपने बयान दर्ज करवाये। जानकारी में रहे कि जानकारी में रहे कि राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर की परीक्षा पास कर चुकी पीडि़ता ने गत १५ मार्च को अपने पिता के साथ व्यास कॉलोनी थाने में हाजिर होकर सरपंच रामनिवास तर्ड के खिलाफ यौनाचार का केस दर्ज कराया था। पीडि़ता ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि सरपंच रामनिवास ने नौकरी लगाने का झांसा देकर मेरे साथ नजदीकिया बढ़ाई और देह शोषण करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मुझे और मेरे परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस पीडि़ता का मेडिकल मुआयना पहले ही करवा चुकी है। सोमवार को पीडि़ता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवायें।
सोशल मीडिया पर वीडिय़ों वायरल
इस मामले में चौंकाने वाली बात तो यह सामने आई है कि पीडि़ता ने अपनी आपबीती का एक वीडियों सोशल मीडिया पर भी वायरल किया है। सीएम अशोक गहलोत और राजस्थान पुलिस महानिदेशक के नाम जारी इस वीडिय़ों में पीडि़ता ने सरपंच रामनिवास तर्ड के खिलाफ कार्यवाही कर न्याय की गुहार लगाई है। वीडिय़ों में पीडि़ता ने जसरासर थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये है।

Exit mobile version