बीकानेर। गंगाशहर थाना पुलिस ने कल सोमवार को भाजपा नेता मोहन सुराना के भतीजे नरेंद्र सुराना पर जानलेवा हमले के आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी शिवसिंह भलूरी अक्टूबर से फरार चल रहा था। पुलिस चार महीने की कड़ी मशक्कत के बाद इसे गिरफ्तार किया है। इसके लिए पुलिस को भी पहचान छिपाकर जयपुर में किराए से रहना पड़ा। शिव सिंह भलूरी भाजपा नेता सुराना के भतीजे पर हमला करने वाली गैंग का मुख्य सदस्य था। गौरतलब है कि भाजपा नेता मोहन सुराना के भतीजे नरेंद्र सुराना के गंगाशहर स्थित आवास पर 19 अक्टूबर की रात कई लोगों ने फायरिंग की। दरअसल, इन लोगों ने पहले नरेंद्र सुराना से रुपए मांगे थे, जो उसने देने से मना कर दिया। इस पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। फिर भी रंगदारी नहीं दी तो उसके घर पर करीब दस लोगों ने हमला किया। फायरिंग भी की गई। पुलिस ने 9 लोगों को पहले गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन शिवसिंह हाथ नहीं आया।