

प्रशांत कुमार/सुपौल(ओम एक्सप्रेस ब्यूरों)
शराब बंदी में शराब कारोबारी द्वारा शराब बेचने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। कहीं महिला तो कहीं हथियार का सहारा भी लेने से शराब कारोबारी बाज नहीं आ रहे हैं। लेकिन उन अवैध शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए सुपौल पुलिस भी कुछ अलग तरीके अपनाने लगे हैं ताकि उन कारोबारियों को रंगे हाथों पकड़ा जा सके, इसी कड़ी में त्रिवेणीगंज और पिपरा पुलिस को देर रात पिपरा थाना और त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है जिसमे पुलिस द्वारा विछाये गए जाल में सात शराब कारोबारी फंस कर गिरफ्तार हुए है आरोपियों में एक महिला भी शामिल हैं। पुलिस के इस ओप्रेसन में उपयोग किये गए तीन लग्जरी गाड़ीयां भी बरामद किया गया है ,इतना ही नहीं एक कारोबारी के साथ से एक पिस्टल भी जब्त किया गया है।गिरफ्तार शराब कारोबारियों में त्रिवेणीगंज पुलिस ने किसनपुर के मन्नू कुमार,पिपरा के चंद्रशेखर कुमार जबकि पिपरा पुलिस ने गौरबगढ़ के मुकेश यादव, पिपरा लिटियाही के राकेश चौधरी, सुपौल नयानगर के अदित आलोक मिश्रा, सहित


