Site icon OmExpress

भीषण हादसे में तीन बाइक सवार जने घायल, एक हालत गंभीर

बीकानेर। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में हुए भीषण हादसे में मोटर साइकिल पर सवार तीन जने घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार तीन में से एक युवक के पैर के चिथड़े उड़ गए। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा श्रीडूंगरगढ़ के सातलेरा गांव के निकट हुआ। जहां अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में काशीराम नामक युवक के पेैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। उसको बीकानेर रैफर किया गयाा है। जबकि दो अन्य रामनिवास व हनुमान को भी चोटें आई है। किंतु ये दोनों खतरे से बाहर बताए जाते है।

Exit mobile version