Site icon OmExpress

मधुबनी के डॉ. आशीष को अमेरिका में मिली कोविड को संभालने का जिम्मा

राष्ट्रपति बाइडेन ने जताया भरोसा, दी अहम जिम्मेदारी

रिपोर्ट – अनमोल कुमार वाशिंगटन : कोविड की नई लहर से सशंकित अमेरिका ने इससे निपटने की रणनीति की अगुवाई का जिम्मा बिहार के मधुबनी जिले में जन्मे डॉ. आशीष झा को सौंपी है। अमेरिका की शीर्ष लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. आशीष को राष्ट्रपति जो बाइडेन का कोविड-19 प्रतिक्रिया समन्वयक बनाया गया है। व्हाइट हाउस ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। वे 5 अप्रैल को इसकी कमान संभालेंगे। डॉ. आशीष का जन्म 1970 में मधुबनी जिले के कलुआही स्थित पुरसौलिया गांव में हुआ। वे 1983 से अमेरिका में रह रहे हैं। उन्होंने 1992 में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में स्नातक किया। इसके बाद कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से आंतरिक चिकित्सा में प्रशिक्षण प्राप्त कर फिर हार्वर्ड मेडिकल स्कूल से एमडी की उपाधि हासिल की। वे अभी ब्राउन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डीन के रूप में कार्यरत हैं। डॉ. झा के पैतृक गांव पुरसौलिया के ग्रामीण गोविंद झा ने बताया कि डॉ. आशीष के पिता परमेश्वर झा शिक्षक थे। उनके चाचा कामेश्वर झा मधुबनी में डॉक्टर थे। उनका निधन हो चुका है। अब उनके परिवार का कोई गांव में नहीं रहता है।

Exit mobile version