Site icon OmExpress

महिला सशक्तिकरण की मर्मस्पर्शी दास्तान महिला का बाल काट कर बंधक बनाया गया

नालंदा , ( अनमोल कुमार )- ओम एक्सप्रेस
एक तरफ जहां महिला सशक्तिकरण महिलाओं के अधिकार बिहार सरकार के नीतीश कुमार द्वारा सरकारी नौकरी मेडिकल इंजीनियरिंग यहां तक की पंचायती राज चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है वहीं दूसरी ओर उन्हीं के गिरी जिला नालंदा में मानवाधिकार और महिला आयोग जैसे संस्थाओं के होते हुए भयमुक्त समाज द्वारा एक महिला का बाल काट कर उसे 9 घंटे तक बंधक बनाकर उत्पीड़ित किया गया ।

नालंदा जिला के अस्थमा थाना अंतर्गत शेरपुर ग्राम में एक लड़की और लड़के के प्रेम प्रसंग ने अपने हद पार कर लड़के ने लड़की को लेकर फरार हो गया । लड़की के आक्रोशित परिजनों ने लड़की के मां को पकड़कर बंधक बना लिया उसे उत्पीड़ित किया और बाल काट दी l लड़की के परिजनों ने लड़के पकड़े लड़की वापस करने की स्थिति में लड़के के मां को छोड़ने की बात कहीं गई ।घटना की भनक मिलते हैं पुलिस सक्रिय हो गई काफी छानबीन और जिला परिषद सदस्य बालमुकुंद पासवान के मध्यस्थता के बाद महिला को 9 घंटे बाद छोड़ा गया ।सदर डीएसपी डॉक्टर शिबली नॉमिनी ने मामले की गंभीरता को लेकर आवश्यक कदम उठा लिया है ।

Exit mobile version