Site icon OmExpress

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया

दुर्घटना में घायल उपेंद्र दुबे को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन सरगुजा को दिए

रायपुर ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क दुर्घटना में सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा पर मधुटिकरा के पास हुए सड़क हादसे में श्री उपेंद्र दुबे की माता, पत्नी और पुत्र का निधन हो गया है, जबकि उपेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, उन्हें अंबिकापुर के एक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन सरगुजा को उपेंद्र दुबे के इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट राष्ट्रीय सचिव एस एन श्याम बिहार प्रेस मेंस यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनमोल कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष रवि शंकर शर्मा प्रदेश महासचिव सुधांशु कुमार सतीश प्रदेश सचिव प्रभात कुमार ने पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिजनों की दुर्घटना में हुई मौत को गहरा शोक संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति दे प्रार्थना की और और पत्रकारों उपेंद्र दुबे के स्वस्थ होने की कामना की ।

Exit mobile version