

– सेंट्रल जेल का भी मुख्यमंत्री ने सीता काटकर किया उद्घाटन
मसूद तैमूरी
इटावा ।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी पंडाल में 454 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उदघाटन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की यह सरकार शिलान्यास ही नही करती शिलान्यास के बाद उसके उदघाटन भी सुनिस्चित कर देती है । जिसके तहत आज 454 करोड की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया एवं पिछली सरकारों द्वरा पचनदा जहा पांच नदियों का संगम है उसकी अनदेखी की गई उसपर बांध बनाने की परियोजना का भी शिलान्यास भी आज कर दिया हैश्री योगी आदित्य नाथ द्वारा यहाँ 398 करोड रुपये की केंद्रीय जेल का उदघाटन वा ताखा के सी एच सी का उदघाटन करने के उपरांत उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास करती है । इसी क्रम मे उज्ज्वला योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना , आदि विभिन्न योजनाओं को गरीबों तथा निर्बल वर्ग तक पहुचाया गया है । पहले की सरकारों और उसके माफिया इन योजनाओं को बईमानी कर हड़प जाते थे।


श्री योगी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि पहले की सरकारों में कब्रिस्तान की इमारतें ओर बाउंड्री वाल बनवाई जाती थी और अब अयोध्या मैं देव दीपावली मनाई जाती है एवं गंगा जमुना आदि पवित्र नदियो की सफाई और पूजा की जाती हैभाजपा की सोच सदैव सकरात्मक रही है वही इसके विपरीत कोरोना काल मे विपक्ष की सोच सदैव नकारात्मक रही है । जहाँ विपक्ष अपने घरों मैं दुबका हुआ बैठा रहा वही हमारी सरकार ने हमारे कार्येकर्ताओ के साथ मिलकर जनता की सेवा की ऐसे विपक्ष को चुनाव के वक्त जरूर जवाब देना है ।
क्योकि उत्तर प्रदेश कोरोना की मौते सबसे कम , सबसे कम कोरोना संक्रमण एवं टीकाकरण मैं उत्तरप्रदेश नम्बर 1 रहा यह सब हमारे प्रधानमंत्री जी की सकारात्मक सोच का नतीजा है जो कि विश्व मे सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफल बनाया ।
अंत मे उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश पहले गुंडे माफियाओं पर कार्यवाही करती थी एवं उनकी संपत्ति पर बुलडोज़र चलवती थी । अब उनके संरक्षण दाताओ को भी नही बक्श जाएगा । उनपर भी करवाई होगी ।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को चेक देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना सांसद डॉक्टर रामशंकर कठेरिया विधायक सदर श्रीमती सरिता भदौरिया विधायक भरत ना श्रीमती सावित्री कठेरिया भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत वरिष्ठ नेता विमल भदौरिया प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गोपाल मोहन शर्मा सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
