Site icon OmExpress

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना सरकार द्वारा उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम

जयपुर.निदेशालय महिला अधिकारिता राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के नोटिफिकेशन जारी करने के लिए फोर्टी वूमेन विंग को सरकार द्वारा आमंत्रण दिया गया ।
फोर्टी वूमेन विंग अध्यक्ष रानू नथानी श्रीवास्तव का कहना है कि यह योजना राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है घर से काम करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म देकर महिलाओं में आत्मनिर्भरता के साथ साथ आर्थिक सुदृढ़ता आयेगी ,जो समाज में रह रही महिला वर्ग को एक नई दिशा प्रदान कराएगी।
फोर्टी वूमेन विंग की जनरल सेक्रेटरी ललित कुच्छल मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए प्रदेश की महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए सरकार के इस दृष्टिकोण की सराहना करी,इस योजना का प्रदेश की महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहीए जिससे वह स्वावलंबी हो अपनी आजीविका चलाने के लिए समाज मे अपनी सबल पहचान बनाए,
फोर्टी सरकार के इस कदम में सरकार के साथ है तथा इस योजना में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करेगी।

Exit mobile version