Site icon OmExpress

मेहंदी की रस्म अदायगी के बाद, रणबीर संग आलिया ने लिए सात फेरे

ऋषि कपूर के नाम की मेंहदी लगवा भावुक हुई नीतू

मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर सितारें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए हैं। पंजाबी रीति- रिवाज से होने वाली इस शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। साथ ही अपनी शादी को सिक्रेट बनाए रखने के लिए दोनों ही स्टारों और उनके परिवार की तरफ से सुरक्षा काफी कड़े इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में फैंस को रणबीर और आलिया की शादी की झलक पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। मिली जानकारी के मुताबिक मुताबिक रणबीर और आलिया आज दोपहर 2 बजे अपने परिवार और दोस्तों के सामने सात फेरे लिए

संगीत समारोह के लिए तैयार कपूर परिवार
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अब सोशल मीडिया पर शादी समारोह से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रही हैं। इसी बीच अब शादी से पहले संगीत समारोह की तैयारियों की तस्वीर सामने आई है। हाल ही में नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में कपूर परिवार संगीत के लिए तैयारी करता दिख रहा है।
अपनी शादी की खबरों के बाद से ही रणबीर और आलिया मीडिया से बचते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, शादी की फोटो बाहर लीक न हो इसके लिए भी काफी कड़े इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में फैंस लगातार इस कपल की फोटोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सामने आई खबर के मुताबिक रणबीर-आलिया आज शाम 7 बजे मीडिया के सामने आकर फोटोशूट करवाएंगे।
अपने बेटे की शादी के मौके पर उनकी मां अभिनेत्री नीतू कपूर बेहद खुश हैं। बेटे की मेहंदी सेरेमनी में उन्होंने ने भी मेहंदी लगवाई। अपने बेटे के इस दिन पर नीतू कपूर अपने पति दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को भी याद कर रही हैं। ऋषि की याद में उन्होंने मेहंदी में उनका नाम भी लिखवाया है, जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

Exit mobile version