जयपुर 3 जून। केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा साल 2020 में घोषित किए गए अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक की सूची में राजस्थान पुलिस के 152 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रेंज स्तर पर सम्मानित किया जाएगा इसके लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा पदक वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी जिला एवं यूनिट को 15 जून 2022 तक पुलिस मुख्यालय द्वारा पदक उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उसके बाद रेंज स्तर पर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किए जाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
महानिरीक्षक पुलिस कार्मिक एस परिमाला ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा किए जाने पर पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई के लिए उन्हें अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किए जाने के लिए देश भर के चुनिंदा पुलिसकर्मियों की सूची जारी की गई थी।
इन दोनों पदको से सम्मानित होने वालों की सूची में राजस्थान पुलिस के 152 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। इनमें से 57 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं 95 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयन किया गया है। इन सभी पुलिसकर्मियों को रेंज स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
आईजी परिमाला ने बताया कि सूची के अनुसार अति उत्कृष्ट सेवा पदक में 2 इंस्पेक्टर, 6 सब इंस्पेक्टर, 2 प्लाटून कमांडर, 13 एएसआई, 23 हेड कांस्टेबल एवं 11 कांस्टेबल एवं उत्कृष्ट सेवा पदक में 9 इंस्पेक्टर, 1 कंपनी कमांडर, 5 सब इंस्पेक्टर, 1 प्लाटून कमांडर, 3 एएसआई, 22 हेड कांस्टेबल और 54 कॉन्स्टेबल शामिल है।
————-

You missed