Site icon OmExpress

रामपुरा बस्ती में 735 को पिलाया डेंगू-मलेरिया-स्वाइन फ्लू प्रतिरोधी काढ़ा

बीकानेर। रामपुरा बस्ती में स्वास्थ्य विभाग के आयुष दल ने शिविर लगाकर 735 व्यक्तियों को डेंगू-मलेरिया-स्वाइन फ्लू के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया।सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि आयुष चिकित्सकों के दल में शामिल डॉ. गजेन्द्र सिंह, डॉ. सुनील मीणा व आयुष कम्पाउडर सतीश पंवार द्वारा सिटी डिस्पेंसरी रामपुरा बस्ती में नीम-गिलोय व अन्य औषधियों से काढ़ा तैयार कर आम जन में वितरण किया गया। इस अवसर पर यूपीएचसी प्रभारी डॉ लोकेश गुप्ता, आयुष नोडल अधिकारी डॉ मनुश्री सिंह उपस्थित रहे

Exit mobile version