जोधपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और उद्योगपति उम्मेद सिंह चंपावत रणसीगांव गांव का रविवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को सुबह बनाड़ स्थित होटल द उम्मेद के पीछे लक्ष्मी उद्यान में किया गया। उनके पूत्र विश्वजीत सिंह ने बताया पिछले कुछ समय से चंपावत अस्वस्थ चल रहे थे। वे 30 वर्ष तक सक्रिय राजनीति में रहे । उन्होंने पहला चुनाव1998 में कांग्रेस पार्टी से बाली विधानसभा से भैरू सिंह शेखावत के सामने लड़ा।2018 कांग्रेस और एनसीपी सहमति से दूसरा चुनाव पूर्व मंत्री पुष्पेंद्र सिंह शेखावत के सामने प्रतिबद्धता की। उन्होंने जोधपुर के साथ अहमदाबाद में भी अपना होटल और कारोबार शुरू किया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात के मुख्यमंत्री रूपणी राष्ट्रवादी पार्टी के सुप्रीमों शरद पवार साहित गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर उनके परिजनों बात कर सांत्वना प्रकट की है।