चंडीगढ़- राजेन्द्र सोनी। विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ महानगर की महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर 29, सेवा धाम चंडीगढ़ में विहिप अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंत्री सुरेश राणा ने कोठारी बंधुओं के बलिदान के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया कि कोठारी बंधु शरद कोठारी और राम कोठारी जो कि कोलकाता के रहने वाले थे, दोनों सगे भाइयों ने 1990 में जब मुलायम सिंह सरकार ने कहा था कि यहां पर कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता उस समय उन्होंने बाबरी ढांचे के ऊपर भगवा ध्वज लहरा दिया। उसी समय उन दोनों भाइयों को गोलियों से छलनी कर दिया था और मौके पर ही दोनों सगे भाई शहीद हो गए थे।

1528 से अब तक श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए बलिदान हुए सभी धर्म रक्षकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के उपरांत विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ के सभी आयामों एवं प्रखंडों में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा हुई। साथ ही महत्वपूर्ण कार्यों पर चर्चा की गई और यह निर्णय लिया गया कि आगामी समय में चंडीगढ़ विश्व हिंदू परिषद इन कार्यों जिसमें आत्मनिर्भर भारत, नशा मुक्त भारत, हलाल एवं संगठन के माध्यम से सेवा कार्य, सामाजिक समरसता, धर्म प्रसार, लव जिहाद, गौरक्षा इत्यादि पर काम करेगा।