Site icon OmExpress

शहीदे आजम को किया याद मनाया शहीद दिवस श्रधांजलि की अर्पित

नोखा।नोखा जन अधिकार सेना सगठन के पद अधिकारियों कार्यकर्ताओ ने शहीदे आजम भगत सिंह के छाया चित्र पर पुष्प माला चढ़ा कर दो मिनट का मौन रख कर किया याद आज ही के दिन भगत सिंह ,राजगुरु , सुखदेव के अंग्रेजी शासन ने फांसी दी । शहीदे आजम हस्ते हस्ते देश की आजादी की लड़ाई लड़ते लड़ते फाँसी पर चढ़ गए ।प्रदेश कोषाध्यक्ष काना राम शर्मा ने कहा कि ये वो भारत माता के सच्चे सपूत है जिन्होंने देश की खातिर अपने प्राणों की आहुति दे दी हम सब को अपने परिवार बच्चो को इन देश भगतो के बारे में बताना चाहिए व इन देश भगतो के नक्शे कदम पर चलने के लिए पेरित करना चाहिए । आज सब सिर्फ अपने अपने बारे में सोचते हैं ये रवैया सही नही है हम सब को समय निकाल कर समय समय पर देश भगतो को याद करना चाहिए ।इस मौके पर जिला महासचिव दिनेश मोहता जिला सचिव किशन गोपाल तापड़िया सोमदत ओझा रामकुमार विश्नोई सुनील विशोई रवि रेगर श्री भगवान साद आदि ने शहीदो को नमन किया ।

Exit mobile version